{"_id":"5959450c4f1c1b57548b484e","slug":"201499022604-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के जरिये जवान की बीवी से अश्लील हरकतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया के जरिये जवान की बीवी से अश्लील हरकतें
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। छपरौली क्षेत्र के एक गांव में सीआरपीएफ के जवान की बीवी को सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे और रास्ते से आते-जाते समय आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पीड़ित महिला ने बताया उसके पति सीआरपीएफ ड्यूटी पर गए हुए है। वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। गांव के ही तीन युवक उस पर गलत नजर रखते हैं। उसको गली से गुजरते समय परेशान करते हैं। उस पर आपत्ति जनक टिप्पणी करते हैं। उसके बच्चों के साथ भी इसी तरह की हरकतें करते हैं। पिछले कई दिन से अलग-अलग नंबरों से वाट्स एप पर अश्लील मैसेज भेज जा रहे हैं। मना करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे उसका पूरा परिवार परेशान है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी मोनू, सुमित और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने कहा केस तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।