{"_id":"5c6dad59bdec22116d2d8e1f","slug":"191550691673-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मारपीट कर भट्ठा मजदूर से 10 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बदमाश मारपीट कर भट्ठा मजदूर से 10 हजार रुपये लूटकर ले गए। राहगीरों ने बेहोश मजदूर के परिजनों को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
पीड़ित दीपक पुत्र तेजपाल ढिकाना गांव का रहने वाला है। वह गांव के ही जंगल में स्थित भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह मंगलवार को शाम के समय भट्ठा मुनीम से 10 हजार रुपये पेशगी लेकर घर जा रहा था। रास्ते में चार बदमाशों ने उसे रोका और तमंचों के बट मारकर अधमरा कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। बदमाश उससे 10 हजार रुपये की नगदी लूटकर ले गए। राहगीरों ने उसे बेहोश हालत में देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन उसे घर ले गए। देर रात उसे होश आया तो बुधवार को उसके परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उसका सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण कराया है और तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।