{"_id":"5c379feabdec22731e1ab6ae","slug":"191547149290-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को पुलिस द्वारा उठाने के मामलें मे घेराव किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों को पुलिस द्वारा उठाने के मामलें मे घेराव किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ईदरीशपुर गांव मेें बुधवार की रात्रि पुलिस ने घरों मेें दबिश दी, आरोप है कि उन्होंने वहां से छह युवकों को उठाया और बाइक भी उठा लाए। इसे लेकर गांव के ग्रामीण सीओ कार्यालय पर पहुंचे और घेराव किया, लेकिन उठाए गए युवक कहां है, यह कोई बताने को तैयार नहीं है।
ईदरीशपुर गांव के काफी ग्रामीण सीओ कार्यालय पर पहुंचे। उनका कहना था कि पुलिस ने घरों में दबिश के दौरान तोड़फोड़ की और इस दौरान पुलिस कोहली, रिजवान, अमीर, वसीम, नसीम, जमशेद को हिरासत मेें ले आई और वहां से पांच बाइक, आठ मोबाइल भी उठा लाई। उन्हें किन कारणों से उठाया गया, पुलिस जानकारी नहीं दे रही है, जो बाइकें पुलिस लाई है, उनके कागज भी उनके पास है। इसको लेकर ग्रामीणों मेें आक्रोश व्याप्त है, कहा कि यदि पुलिस निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई करेगी तो वे उनकी शिकायत करेंगे। इस मौके पर भूरा, दिलशाद, रविंद्र, सीमा, शाजिदा, नूरजहां, शहनाज, शबाना, रुखसाना, वकीला, अफसाना आदि शामिल रहे। सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना था कि लूट के मामले में गांव मेें दबिश गई है, उनसे पूछताछ की जा रही है।