{"_id":"5bdf4d21bdec226998047045","slug":"191541360929-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय में चोरों ने मकान खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराय में चोरों ने मकान खंगाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
कस्बे में शनिवार की रात में चोर घर से नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। अमीनगर सराय निवासी अशोक कुमार यादव पुत्र रामभजन यादव ने दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात में वह परिवार सहित मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। नीचे मिस्त्री कमल सिंह निवासी खुर्जा सो रहा था। रात्रि में चोर घर में घुसे और उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर दी। दूसरे कमरे के ताले तोड़कर चार लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत छह लाख रुपये का सामान चुराकर ले गए। रविवार की सुबह जब परिवार के लोग उठे तो कमरे की बाहर से कुंडी बंद थी। उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर कुंडी खुलवाई। उन्होंने चोरी का खुलासा करने की मांग की। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिल गई है।
बोपुरा में भैंस और गाय चोरी
दोघट (बागपत)। बोपुरा गांव में शनिवार की रात चोर शरीफ पुत्र जमील की एक भैंस और एक गाय चुराकर ले गए। रविवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।