फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यूपी बॉर्डर पर मोर्चा खुलते ही बागपत में अलर्ट

यूपी बॉर्डर पर मोर्चा खुलते ही बागपत में अलर्ट

Wed, 03 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
यूपी बॉर्डर पर मोर्चा खुलते ही बागपत में अलर्ट
बागपत। किसान क्रांति यात्रा में शामिल किसानों और पुलिस के बीच यूपी बॉर्डर पर मोर्चा बंदी होते ही बागपत में अलर्ट घोषित किया। गांव से लेकर शहर तक किसानों की नजर यूपी बॉर्डर पर टिक गई। पुलिस और प्रशासन भी पल-पल की खबर लेता रहा। कई जगह चेकिंग अभियान चलाया। किसानों ने लाठीचार्ज की निंदा की।
विज्ञापन

हरिद्वार से रवाना हुई किसान क्रांति यात्रा का मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर समापन होना था, लेकिन पुलिस ने गाजियाबाद में यूपी गेट पर किसानों के काफिले को रोक लिया। दिल्ली में एंट्री की कोशिश कर रहे किसानों पर आंसू गैस छोड़ी गई। मोर्चा बंदी होते ही जिले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अलर्ट घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर निकले और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस हरकत में नजर आई। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि जनपद में अलर्ट जारी किया है। जैसे ही देहात तक किसानों को रोके जाने की खबर पहुंची ग्रामीण पल-पल की जानकारी लेने लगे। सोशल मीडिया और समाचार चैनलों के जरिया ताजा हालात जाने गए। कई गांव में दिल्ली कूच की तैयारियां की गई। किसानों का कहना था कि सरकार का रवैया बेहद गलत है।
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रवाना हुए किसान
बागपत। किसान क्रांति यात्रा में शामिल होने के लिए जिले के किसान मंगलवार को भी रवाना हुए। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर किसान भाकियू नेताओं की अगुवाई में एकत्र हुए। यहां पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा सरकार ने किसानों को बोझ में दबाया। ऐसा लगता है कि किसानों के कभी अच्छे दिन नहीं आएंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि किसानों पर अत्याचार सहन नहीं होगा। इसमें योगेश शर्मा, नरेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत के किसानों ने भी लिया मोर्चा
बागपत। यूपी बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच मोर्चा बंदी हुई। बागपत के किसानों ने भी पुलिस से मोर्चा लिया। जिले के किसान आंदोलन में शामिल रहे। दोघट क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान यूपी बॉर्डर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed