{"_id":"5b5f6a5c4f1c1b4b748b7c26","slug":"191532979804-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में छिपा हुआ है कुख्यात जावेद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में छिपा हुआ है कुख्यात जावेद
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
कचहरी से पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश जावेद रटौल हरियाणा में छिपा है। उसकी लोकेश रेवाड़ी में मिली। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस की एक टीम हरियाणा में जावेद को तलाश कर रही है।
रटौल निवासी जावेद पुत्र आकिल को हत्या के मामले में पुलिस जिला कारागार से 27 जून को बागपत कोर्ट में पेशी पर लेकर आई । जावेद को हवालात से एचसीपी मंतु सिंह शर्मा एडीजे स्पेशल एससी/एसटी कोर्ट लेकर जा रहे थे। कचहरी परिसर में जावेद एचसीपी को चकमा देकर फरार हो गया । वह तीन महिलाओं के साथ बुर्के में मैन गेट से बाहर निकला और बाइक पर बैठकर भाग गया। पुलिस कप्तान ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया, लेकिन पुलिस अभी तक उसे ढूंढ नहीं पाई। पुलिस को सर्विलांस के माध्यम से जानकारी मिली की कि कुख्यात जावेद रटौल हरियाणा के रेवाड़ी में छिपा है। पुलिस ने रेवाड़ी में उसे पकडने के लिए जाल बिछाया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। जावेद फिर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। उसने रेवाड़ी से थ्री व्हीलर चालक के मोबाइल से अपने परिचित को फोन भी किया था। पुलिस ने जावेद का फोटो दिखाकर थ्री व्हीलर चालक से भी पूछताछ की। थ्री व्हीलर चालक ने कबूल किया कि इसी युवक ने उसके मोबाइल से फोन किया। उसके बारे में उसे कुछ नहीं पता है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस की एक टीम हरियाणा में ही है और जावेद को तलाश कर रही है। उसे जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।