{"_id":"5b5787c84f1c1b4b748b6d3f","slug":"191532463048-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक रिटायर्ड शिक्षक से नकदी मोबाईल लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक रिटायर्ड शिक्षक से नकदी मोबाईल लूट
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
थाना क्षेत्र के जौहड़ी सिरसली मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक रिटायर्ड शिक्षक से नगदी, मोबाइल और कीटनाशक दवा छीन ली। पीड़ित शिक्षक ने तहरीर दी। सिरसली गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजपाल सिंह पुत्र महावीर मंगलवार को दोपहर साइकिल पर सवार होकर बड़ौत से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे जौहड़ी- सिरसली मार्ग पर पुलिया के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे शिक्षक गिर गए। बदमाश शिक्षक की जेब से मोबाइल और पर्स छीन कर ले गए। पर्स में 3900 रुपये थे। साथ ही बदमाश साइकिल पर रखी कीटनाशक दवा भी ले गए। बदमाश जौहड़ी की ओर भाग गए। गांव में जाकर शिक्षक ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। ब्यूरो