फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संदिग्ध हिरासत में, दबिश दे रही पुलिस

संदिग्ध हिरासत में, दबिश दे रही पुलिस

Wed, 18 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हिरासत में, दबिश दे रही पुलिस
बागपत। मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह जानने और वारदात में शामिल रहे लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस को पसीने छूटने लगे हैं।
विज्ञापन

बागपत पुलिस ने बजरंगी हत्याकांड में कई युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर वारदात के सिरे जोड़ने का प्रयास कर रही है। वारदात के खुलासे के लिए चार राज्यों की पुलिस जुटी है। हरियाणा और दिल्ली से भी हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस वारदात के सिरे नहीं जोड़ सकी है। जेल में बंदियों के भी बयान लिए गए हैं, लेकिन कोई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


पूर्वांचल में डेरा डाले हैं पुलिस की एक टीम
बागपत। वारदात के खुलासे के लिए बागपत पुलिस की एक टीम को पूर्वांचल में भी भेजा गया है। जौनपुर, गाजीपुर और लखनऊ में छानबीन की जा रही है। वारदात के पूर्वांचल कनेक्शन होने की जानकारी पुलिस को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के सामने कोई नहीं पहुंचा
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। इस वारदात में अभी तक कोई भी व्यक्ति बयान देने के लिए नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed