{"_id":"5b16e79b4f1c1bf46e8b640f","slug":"191528227739-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर विवाहिता के पीटा, छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर विवाहिता के पीटा, छेड़छाड़
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
थाना क्षेत्र के बरनावा गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने गांव के ही पांच लोगों पर जबरन घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया। न्यायालय बागपत के आदेश पर बिनौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरनावा गांव की रहने वाली शाहिदा पत्नी दिलशाद ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया 14 मई की रात्रि वह सास और बच्चों के साथ घर पर सो रही थी। आधी रात को पड़ोस के इसरार पुत्र इस्तियार, रफीक पुत्र शब्बीर, सान पुत्र मुस्ताक, आरिफ पुत्र मोमीन, महताब पुत्र शरीफ ने घर में घुसकर उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट कर बोले, तुमने हमारे पिताजी का पैर तोड़ा था आज उसका बदला लेंगे। आरोपी उसके छह वर्षीय पुत्र अबुजर को उठाकर चल दिए। शोर मचाने पर गांव लोग जमा हो गए और आरोपी उसके पुत्र को छोड़कर भाग गए। इस दौरान इसरार का आधार कार्ड घर में गिर गया। बिनौली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।