फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हरियाणा के भट्ठा मालिक समेत छह पर केस दर्ज

हरियाणा के भट्ठा मालिक समेत छह पर केस दर्ज

Sun, 15 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के भट्ठा मालिक समेत छह पर केस दर्ज
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नैथला मोड़ के पास कार में सवार 5-6 लोगों ने 20 दिन पहले दंपति को अगवा करने का प्रयास किया । इस मामले में हरियाणा के भट्ठा मालिक सहित छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बागपत के खेकड़ी गांव निवासी इरशाद पुत्र शरीफ ने बताया कि वह अपने परिवार सहित सिलाना थाना खरखौदा जनपद सोनीपत हरियाणा में सुंदर के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। आठ माह तक काम करने के बाद भट्ठा मालिक ने उन्हें मजदूरी के रुपये नहीं दिए। जब रुपये मांगे तो उसके पूरे परिवार को भट्ठे पर बंधक बनाया और काम कराने लगे। परिजनों ने उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा में याचिका दायर कर उन्हें बंधन मुक्त कराने की मांग की। इस पर 13 मार्च को उच्च न्यायालय ने परिवार को भट्ठे से बंधन मुक्त कराने के निर्देश दिए। भट्ठा मालिक को जब इसका पता चला तो उन्हें अज्ञात जगह ले गए और कई दिन तक उन्हें भूखा प्यासा रखा। 18 मार्च को इरशाद, उसकी पत्नी नसरीन और छोटा भाई मौसम भाग निकले और अपने गांव खेकड़ी आ गए। इस मामले में उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा में मुकदमा चल रहा है। 25 मार्च को इरशाद अपने पत्नी को बाइक पर लेकर बागपत जा रहा था।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नैथला मोड़ के पास कार में सवार 5-6 लोगों ने दोनों को अगवा करने की कोशिश की। पत्नी को जबरन कार में डाल लिया था। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी दंपति को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस मामले में 20 दिन बाद इदशाद ने बागपत कोतवाली में सिलाना जनपद सोनीपत हरियाणा निवासी भट्ठा मालिक सुंदर सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed