फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चीनी मिल में धमाके के साथ स्टार्टर फटा

चीनी मिल में धमाके के साथ स्टार्टर फटा

Wed, 14 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल में धमाके के साथ स्टार्टर फटा
बागपत। सहकारी चीनी मिल बागपत में मशीन का स्टार्टर तेज धमाके के साथ फट गया, इसमें दो मिलकर्मी झुलस गए जबकि मिल के जीएम भी बाल-बाल बच गए। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई। झुलसे कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल बागपत में मंगलवार को मशीन का स्टार्टर खराब हो गया। मिल कर्मचारी रामपाल व आदेश स्टार्टर ठीक कर रहे थे। जीएम सुशील कुमार वर्मा भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान तेज धमाके के साथ स्टार्टर फट गया। कर्मचारी रामपाल व आदेश गंभीर रूप से झुलस गए जबकि जीएम बाल-बाल बच गए। धमाके की आवाज सुनकर मिल के अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई। झुलसे कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्मचारियों ने बताया कि बिना लाइन कट किए ही वे बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान बिजली के तार आपस में टकरा गए। इस कारण स्टार्टर में धमाका हुआ और आग लग गई। इस हादसे के बाद मिल में कुछ समय के लिए काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed