फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिला अस्पताल से युवक की बाइक चोरी

जिला अस्पताल से युवक की बाइक चोरी

Tue, 20 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल से युवक की बाइक चोरी
बागपत। जिला अस्पताल परिसर से युवक की बाइक चोरी हो गई। वार्ड ब्वॉय द्वारा शोर मचाने पर पुलिस व लोगों ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। अजीत पुत्र पप्पी इंदिरापुर लोनी का रहने वाला है। वह सोमवार को पुसार गांव स्थित ससुराल आया था। अचानक उसकी सास की तबीयत खराब हो गई। अजीत अपनी सास को स्पलेंडर बाइक नंबर डीएल 5 एसबीडब्लू 3017 पर लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। बाइक बाहर खड़ी कर वह सास को लेकर अंदर चला गया। इसी दौरान बदमाश उसकी बाइक चोरी कर ले गए। वार्ड ब्वॉय यतेंद्र शर्मा द्वारा शोर मचाए जाने पर पुलिस व लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। इस संबंध में युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरा पड़ा है खराब
बागपत। जिला अस्पताल में जिस स्थान से युवक की बाइक चोरी हुई है, वहां लगा सीसीटीवी कैमरा बंदरों ने तोड़ दिया है। इसे आज तक ठीक नहीं कराया गया। यदि सीसीटीवी कैमरा ठीक होता तो बदमाश की पहचान हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed