फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीडब्ल्यूसी ने तलब की खेकड़ा पुलिस

सीडब्ल्यूसी ने तलब की खेकड़ा पुलिस

Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी ने तलब की खेकड़ा पुलिस
सीडब्ल्यूसी ने तलब की खेकड़ा पुलिस
विज्ञापन


बागपत। जिले की पुलिस बार-बार हिदायत देने के बाद भी सुधर नहीं कर रही है। परिजनों से रूठकर घर छोड़ने वाली एक किशोरी को खेकड़ा पुलिस ने बिना सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किए सीधे ही उसको उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसका संज्ञान लेते हुए न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी ने किशोर न्याय अधिनियम देखरेख व संरक्षण 2015 के तहत खेकड़ा पुलिस को तलब किया है।

चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी घर ालों की पिटाई से क्षुब्ध होकर घर छोड़कर खेकड़ा गई थी। किशोरी के मिलने पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर सीधे उन्हें सौंप दिया। न्ययायपीठ सीडब्ल्यूसी बागपत के अध्यक्ष न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डा. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया और खेकडा पुलिस को मंगलवार तलब करते हुए किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इस संबंध में एसपी को पत्र लिखा गया है। बता दें कि गुम हुए या घर छोड़कर जाने वाले बालकों को बगैर सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किए परिजनों के सुपुर्द नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed