फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बंदपुर में नलकूप पर युवक की फांसी लगाकर हत्या

बंदपुर में नलकूप पर युवक की फांसी लगाकर हत्या

Sat, 28 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बंदपुर में नलकूप पर युवक की फांसी लगाकर हत्या
बंदपुर में नलकूप पर युवक की फांसी लगाकर हत्या
विज्ञापन


बागपत। बंदपुर गांव में युवक की नलकूप पर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे पर रस्सी से लटका दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बंदपुर गांव निवासी राहुल (20) पुत्र अंग्रेज बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे खेत में पानी चलाने के लिए गया था। उसके परिवार ने गांव में ही ठेके पर जमीन लेकर सब्जी की बुआई कर रखी है। शुक्रवार सुबह तक राहुल वापस घर नहीं लौटा तो उसके पिता अंग्रेज उसे तलाश करने के लिए खेत में गए थे। वहां पर पहुंचने पर ट्यूबवेल पर राहुल का शव पंखे पर रस्सी से लटका मिला। अंग्रेज ने बताया कि उसको पकड़ते ही रस्सी टूटकर गिर गई थी। उसने अपने बेटे को चारपाई पर लिटाया। देखा तो राहुल मृत अवस्था में था। जानकारी मिलते ही मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। इस बारे में पुलिस को बताया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंग्रेज ने बताया कि राहुल की निर्मम पिटाई करके और गला दबाकर हत्या दो लोगों ने की है। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे पर लटकाया गया है। उसकी तहरीर पर कोतवाली में रमजानी निवासी कस्बा खेकड़ा और कुलदीप दूधिया निवासी लुहारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी कुलदीप बंदपुर गांव में ही परिवार के साथ किराए पर रहता है। पुलिस एक आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई है। उससे पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। उधर एसपी जय प्रकाश का कहना है कि युवक राहुल की मौत का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शक के आधार पर हत्या की धारा में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पूर्व दी थी मारने की धमकी
बागपत। अंग्रेज ने बताया कि उसके बेटे राहुल का भट्ठे के एक कर्मचारी से करीब एक साल पूर्व विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते कुलदीप ने उसके बेटे को मारने की धमकी दी थी। पता चलने पर राहुल ने कुलदीप को थप्पड़ मार दिया था। तभी उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उसको यकीन है कि कुलदीप ने इसी कारण उसकी हत्या की है।


प्रेम प्रसंग भी हो सकता है हत्या का कारण
बागपत। राहुल की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण भी हो सकती है। उसके परिजनों ने बताया कि एक लड़की राहुल के पास फोन करती थी। उसने लड़की के परिजनों को समझाने के लिए कहा था। ऐसे में प्रेम प्रसंग के कारण भी उसकी हत्या की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed