फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रमोद गांगनौली का भाई रवि राठी बिजनौर जेल में शिफ्ट

प्रमोद गांगनौली का भाई रवि राठी बिजनौर जेल में शिफ्ट

Sat, 08 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रमोद गांगनौली का भाई रवि राठी बिजनौर जेल में शिफ्ट
प्रमोद गांगनौली का भाई रवि राठी बिजनौर जेल में शिफ्ट
विज्ञापन

बागपत। एक लाख रुपये के इनामी रह चुके प्रमोद गांगनौली के भाई रवि राठी को जेल प्रशासन ने मेरठ से बिजनौर कारागार में शिफ्ट कर दिया है। इससे पहले आरोपी का बागपत जेल से मेरठ में ट्रांसफर हुआ था।

दोघट क्षेत्र के गांगनौली गांव के रवि राठी को पुलिस ने जनवरी 2015 में गांगनौली गांव में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जबकि उसका साथी प्रवीन उर्फ भगत निवासी सिसौली (मुजफ्फरनगर) मारा गया था। पुलिस ने उसके पास से भारी संख्या में असलाह बरामद किए थे। उस समय रवि राठी को मेरठ जेल भेज दिया गया था। जून 2016 में बागपत जेल शुरू हुई थी तो रवि को यहां पर शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद लगातार मिल रही शिकायत पर जेल प्रशासन ने उसे दोबारा मेरठ जेल में शिफ्ट कर दिया था। अब फिर रवि को तीसरी जेल बिजनौर में भेजा गया। कचहरी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह का कहना है कि रवि राठी को मेरठ जेल से बिजनौर कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed