{"_id":"5c9145e1bdec2213e92915c3","slug":"181553024481-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व धमकी देने में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट व धमकी देने में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भजन विहार कालोनी में कमरा किराए पर न देने पर मकान मालिक को जान से मारने की धमकी देने एवं महिलाओं से मारपीट करने के मामले में छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
भवन विहार बागपत निवासी कमल शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 17 मार्च को शाम सात बजे हेवा गांव निवासी रवि कुमार व रामबाबू चार अज्ञात युवकों के साथ उनके मकान में घुस आए और किराए पर कमरा मांगा। उन्होंने कमरा देने से इनकार कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि वे मुजफ्फरनगर की क्राइम ब्रांच टीम से है। कमरा नहीं दिया तो अंजाम बुरा होगा। मकान मालिक को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 18 मार्च को दो बजे के लगभग आरोपी फिर से आए और मकान में घुस गए। सभी युवक हथियारों से लैस थे। मकान में घुसते ही महिला से गाली गलौच कर मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग आए तो आरोपी भाग निकले। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। उन्होंने रवि कुमार, रामबाबू व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।