फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Wed, 06 Feb 2019 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के बूढ़पुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर ही विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया गया। करंट लगाकर हत्या करने की आशंका जताई है। मृतक के पिता ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने ससुर व सास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सैदपुर खुर्द गांव निवासी सेठ पाल ने बताया कि उसने 11 दिसंबर 2016 को अपनी दो बेटियों की शादी रमाला थाना क्षेत्र के बूढ़पुर गांव में दो सगे भाइयों से की। बड़ी बेटी प्रीति की शादी अनुज और छोटी बेटी सरिता की शादी बबलू से की। शादी के दो साल बाद भी सरिता को औलाद नहीं हुई। प्रीति अपने पति के साथ गाजियाबाद में रहती है। आरोप है कि ससुराल वाले सरिता को दहेज व बच्चा न होने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग की। सोमवार को शाम सात बजे ससुराल वालों ने फोन पर जानकारी दी कि सरिता की मौत हो गई है। वह रात्रि में बूढ़पुर गांव पहुंचे। सरिता के शरीर पर चोट के निशान हैं। धारदार हथियार से दाएं कान काटा है और नाक व उंगलियों पर भी चोट है। इस कारण हत्या करने का आरोप लगाया गया। करंट लगाकर हत्या करने की आशंका जताई। सूचना पर रमाला थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बबलू, ससुर जगवीरा, सास राकेश, ननद मोनिका के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी ससुर व सास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एक माह पहले ही ससुराल आई सरिता
बागपत। मृतक सरिता के पिता सेठ पाल ने बताया कि सरिता के कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ। इस कारण ससुराल वाले उसे ताने देते थे। इससे वह परेशान रहती थी। दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस से शिकायत की । मामला अदालत में विचाराधीन है। परिवार न्यायालय में दोनों के बीच सहमति होने पर एक माह पहले सरिता अपनी ससुराल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फरार आरोपियों को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed