{"_id":"5bf46852bdec2269436ba6d3","slug":"181542744146-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले में घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कचहरी के पास दो सप्ताह पहले हमले में घायल हुए युवक की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एनसीआर को हत्या की धार में तरमीम किया। परिजनों ने पत्नी व सास को नामजद कराया था।
बुढ़ाना निवासी गुलजार पुत्र अब्दुल गफ्तार का निकाह चार साल पहले भगवानपुर नांगल गांव निवासी साहिदा के साथ हुआ । विवाद के चलते दंपति का परिवार न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आठ नवंबर को गुलजार न्यायालय में तारीख पर आया । कचहरी के पास पत्नी साहिदा व सास मीला ने गुलजार के सिर में कांच की बोतल मारकर घायल किया। इस मामले में घायल के परिजनों ने कोतवाली में पत्नी और सास के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई । घायल का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एनसीआर को हत्या की धारा में तरमीम किया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पत्नी व सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।