फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीड़ित की मां बोली, बेच देंगे घर, गांव में रहकर अब क्या करेंगे

पीड़ित की मां बोली, बेच देंगे घर, गांव में रहकर अब क्या करेंगे

Fri, 19 Oct 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित की मां बोली, बेच देंगे घर, गांव में रहकर अब क्या करेंगे
बागपत। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के परिजनों के गांव छोड़ने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया है। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। परिजनों ने आरोपी पक्ष से जान को खतरा बताया है। लखनऊ से पुलिस अधिकारियों ने एसपी से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार द्वारा गांव छोड़कर चले जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया है। लखनऊ से पुलिस के आला अधिकारियों ने फोन पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय से मामले की जानकारी ली। एसपी के आदेश पर पुलिस ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। पीड़ित परिवार के घर पर ताला लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित परिवार जिला अस्पताल में ही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित छात्रा की मां व भाई के बयान दर्ज किए। पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपी पक्ष से उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। अब वे गांव में वापस जाकर क्या करेंगे। घर बेचकर कहीं बाहर रह जाएंगे और वहीं मजदूरी कर परिवार का पालन कर लेंगे। पुलिस ने उनके बयानों की वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्रा का भाई जिले में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। घटना से पहले ही वह अपने परिवार को वहीं पर ले गया था। तभी से ही उनके घर पर ताला लगा हुआ है। पूरा परिवार वहीं पर रह रहा था। पीड़ित भी वहीं से ही पढ़ाई करने आती थी। पुलिस का दावा है कि घटना के बाद पीड़ित परिवार ने गांव नहीं छोड़ा। परिवार को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन पर कोई भी फैसले का दबाव नहीं बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार पर नहीं बनाया गया कोई दबाव
बागपत। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के गांव की प्रधान के पति ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल पूछा। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित परिवार के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed