{"_id":"5b86fa1242c7924633077eae","slug":"181535572498-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों से छेडछाड करने पर परिजनों व पुलिस ने मनचलों को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवतियों से छेडछाड करने पर परिजनों व पुलिस ने मनचलों को धुना
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने पर मनचलों को धुना
बड़ौत। बिजरौल रोड पर युवतियों से छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने कुछ मनचलों को जमकर दौड़ाया और उनकी धुनाई की। हालांकि बाद में वे बाइक पर भाग निकले।
बुधवार एक गांव की कुछ युवतियां किसी काम से बड़ौत आ रही थीं। जब वे बिजरौल रोड पर पहुंचीं तो वहां पर पहले से ही खडे़ कुछ मनचले छेड़छाड़ करने लगे। मौका पाकर एक युवती ने फोन पर सूचना परिजनों को दी। पहले परिजन और फिर पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद मनचलों को घेर लिया और उनकी जमकर धुनाई की। इस दौरान वहां पर भारी भीड एकत्रित हो गई। इसका फायदा उठाकर मनचले बाइक पर सवार होकर भाग निकले।