फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पीटा

महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पीटा

Sat, 21 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पीटा
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन

बागपत। निवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार रात मकान की छत पर सोई महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आरोपी युवक मारपीट कर भाग निकला। महिला ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं आरोपी युवक को बचाने के लिए पिता मुर्गे का खून अपने कपड़ों पर डालकर कोतवाली पहुंच गया और गोली मारने की शिकायत की। पुलिस ने पिता समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।

निवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार रात महिला अपने बच्चे के साथ मकान की छत पर सोई हुई थी। रात में तीन बजे पड़ोसी युवक छत पर चढ़ गया और बच्चे को उठाकर नीचे जमीन लिटा लिया। युवक ने महिला से अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने शोर मचा दिया। आरोपी मारपीट कर भाग निकला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शुक्रवार सुबह महिला ने कोतवाली पहुंचकर नदीम के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं आरोपी युवक को बचाने के लिए पिता इंतजार अपने कपड़ों पर मुर्गे का खून डालकर कोतवाली में पहुंच गया। शिकायत की कि महिला के परिजनों ने उनके घर पर फायरिंग की। गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच की तो झूठा पाया। बाद में पुलिस ने पिता समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed