फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यमुना खादर में छह किसानों के इंजन और पंखे चोरी

यमुना खादर में छह किसानों के इंजन और पंखे चोरी

Mon, 04 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
यमुना खादर में छह किसानों के इंजन और पंखे चोरी
बागपत।
विज्ञापन

यमुना खादर में शनिवार की रात में चोरों ने छह किसानों के इंजन और पंखे चोरी किए। किसानों ने कोतवाल का घेराव कर चोरों को पकड़ने की मांग की। किसानों ने तहरीर दी।

मोहल्ला देशराज बागपत के काफी संख्या में किसान कोतवाली पहुंचे। उनका कहना था कि यमुना खादर में जमीन पट्टे पर ली हुई है। इंजन से भूमि की सिंचाई करते हैं। शनिवार की रात में नौ बजे किसान अपने घर चल गए थे। रविवार की सुबह जब खेत में गए तो उनके इंजन और पंखे गायब थे। जिन्हें बदमाश चोरी कर ले गए। किसान तारा चौहान, संजय चौहान, लोकेश चौहान, मनोज, मनोज पुत्र किरण के इंजन और पंखे चोरी हुए हैं। किसानों ने बताया कि चोर गाड़ी में इंजन लादकर ले गए हैं। यमुना खादर से सिर्फ दो रास्तों से ही गाड़ी आ सकती है। पाली वाले रास्ते पर अजय चौहान के मकान के बाहर एवं पुराना कस्बा पुलिस चौकी के पास हाजी उस्मान के मकान के बाहर सीटीवी कैमरे लगे हैं। यदि चोर इन दोनों रास्तों से गुजरे है तो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए होंगे। किसानों ने चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल का घेराव करने वालों में सुनील चौहान, हनीफ, राजवीर, लोकेश, संजय, जसवीर, अयूब, नंद किशोर, मोनू, विनोद, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed