{"_id":"5aca6d0c4f1c1b546b8b4712","slug":"181523215628-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूजरा में बच्चों के विवाद को लेकर दो समुदाय में संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूजरा में बच्चों के विवाद को लेकर दो समुदाय में संघर्ष
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सूजरा गांव में शनिवार की रात में बच्चों के विवाद को लेकर कश्यप और वाल्मीकि समाज के लोगों में संघर्ष हो गया। इसमें वाल्मीकि समाज के तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। इस संबंध में घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी।
घायलों में रेखा पुत्री सत्यपाल, अन्नु पत्नी गोविंदा, जितेंद्र पुत्र पाले और जितेंद्र की पत्नी सूजरा गांव के रहने वाले हैं। शनिवार की शाम गली में कश्यप और वाल्मीकि समाज के बच्चे खेल रहे थे। बच्ची को खेलने को झगड़ा हो गया। बात बड़ो तक पहुंच गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों मेें लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में वाल्मीकि पक्ष के लोग घायल हो गए। सूचना पर रात में ही पुलिस गांव पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल जितेंद्र ने बताया कि कई साल पूर्व कश्यप समाज ने उनके एक व्यक्ति की हत्या की। इसमें दोनों पक्षों में फैसला हो गया । उसी समय से वे उन्हें परेशान कर रहे हैं। मोहल्ले में वाल्मीकि समाज का सिर्फ एक ही घर है। उनकी बहू और बेटी का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। जितेंद्र ने पांच लोगों को नामजद कराकर कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।