फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीजे कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

डीजे कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Sun, 25 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
डीजे कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान को नौ युवक कॉलेज परिसर से खींचकर एक कमरे में ले गए, जहां उसे बंद कर तमंचों की बट से पीटा और गले में फंदा लगाकर मारने का भी प्रयास किया। बाद मेें तमंचा तानकर धमकी दी कि यदि कॉलेज मेें दिखाई दिया तो पूरे शरीर को छलनी कर देंगे। इसके बाद आरोपी अक्षय से सोने की चेन, 3700 रुपये और घड़ी छीनकर भाग निकले। प्राचार्य की सूचना पर पुलिस कॉलेज में पहुंची। अक्षय ने सात नामजद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इसको लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हैं।

बड़का गांव निवासी अक्षय पुत्र यशपाल चौहान ने हाल ही में एवीवीपी के बैनर तले छात्रसंघ चुनाव लड़ा और जीते। तभी से विरोधी पक्ष के लोग उनसे रंजिश रखने लगे । शनिवार को जब अक्षय कॉलेज परिसर में प्राचार्य कक्ष के बाहर खडे़ थे, तभी नौ युवक आए और अक्षय को कॉलेज के एक कमरे में खींचकर ले गए। आरोपियों ने कमरा बंद कर तमंचों की बटों से अक्षय को पीटा और धमकी दी कि आज के बाद कॉलेज मेें दिखाई दिया तो पूरा शरीर गोलियों से छलनी कर देंगे। आरोपियों ने अक्षय से 3700 रुपये नगद और सोने की चेन लूट ली। इसके बाद गले में फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया तो अक्षय की चीख निकल गई। आवाज सुनकर छात्र और शिक्षक मौके पर पहुंचे तो हमलावर तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अक्षय को कोतवाली ले गई। अक्षय ने सात नामजद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी । अक्षय ने कहा अध्यक्ष पद पर उनकी जीत विरोधियों को हजम नहीं हो रही है। इसे लेकर तीन माह में कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। इसकी सूचना वह पहले भी पुलिस को दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसके चलते यह वारदात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed