फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीएसए के खिलाफ एसपी से मिलने पहुंचे प्रधानाध्यापक

बीएसए के खिलाफ एसपी से मिलने पहुंचे प्रधानाध्यापक

Sat, 06 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बीएसए के खिलाफ एसपी से मिलने पहुंचे प्रधानाध्यापक
बागपत। बीएसए योगराज सिंह और सांकल पुट्टी स्कूल के टीचर का विवाद तूल पकड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को हेड मास्टर ने बीएसए पर अभद्रता करने आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। इससे पहले शिक्षिका और बीएसए पुलिस अफसरों से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

सांकल पुट्ठी गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक से एक छात्र को निकालने को लेकर बीएसए योगराज सिंह और स्कूल स्टाफ का विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को हेड मास्टर भोलेराम अपने पिता के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने एसपी से कहा कि बीएसए ने उनके साथ अभद्रता की है। उल्टा आरोपी बीएसए ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। उस पर धमकी देने का गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने एसपी से आरोपी बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इससे पहले स्कूल की शिक्षिका दीपा रानी और बीएसए योगराज सिंह पुलिस से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed