{"_id":"59a3244e4f1c1ba1248b4b08","slug":"181503863886-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के विरोध में तीसरे दिन भी बाजार बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती के विरोध में तीसरे दिन भी बाजार बंद
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। सराफ शोरूम में हुई डकैती के विरोध में तीसरे दिन रविवार को कस्बा का बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने सुबह जुलूस और शाम को मसाल जुलूस निकाला। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
डकैती की वारदात पर व्यापारियों का आक्रोश बढ़ रहा है। तीसरे दिन रविवार को व्यापारियों ने एकजुट होकर कस्बा में जुलूस निकाला। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद बाजार में मीटिंग की। इसमें आगे की रणनीति बनाई। शाम को व्यापारियों ने मसाल जुलूस निकाला। उनका कहना है कि वे अपने निर्णय पर अडिग है। जब तक केस का खुलासा नहीं होगा, बाजार नहीं खोला जाएगा। उधर कस्बा छावनी में तब्दील है। पुलिस और पीएसी डेरा डाले है।
जनप्रतिनिधियों और व्यापारी
नेताओं का लगा जमावड़ा
बागपत। कस्बा में जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। रविवार को रालोद के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, भाजपा विधायक योगेश धामा, सपा नेता डॉ. कुलदीप उज्जवल, रालोद जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के अलावा संयुक्त व्यापार संघ के वेस्ट यूपी के अध्यक्ष धनश्याम दास गर्ग, मेरठ अध्यक्ष नवीन गुप्ता समेत कई व्यापारी नेता पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों का समर्थन किया। इस मौके पर कस्बा चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव, अनिल गुप्ता, ईश्वर दयाल अग्रवाल, पवन मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस के एक अफसर पर
दबाव बनाने का आरोप
बागपत। पीड़ित सराफ विपुल वर्मा ने जनप्रतिनिधि और व्यापारियों के सामने कहा पुलिस का एक अफसर उन पर बाजार खुलवाने का दबाव बना रहा है। इसके अलावा भी उन पर तरह-तरह का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया, कहा ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
अफसरों को बताया नकारा : धामा
बागपत। विधायक योगेश धामा ने जनपद के अफसरों को नकारा करार दे दिया। उन्होंने कहा जो पुलिसकर्मी काम नहीं करते, उनको थाने से हटाया जाएगा।
मेरठ में आज एडीजी से मिलेंगे
बागपत। मेरठ के व्यापारी नेता नवीन गुप्ता का कहना है कि इस घटना को लेकर व्यापारियों के साथ एडीजी से मिला जाएगा।
सांसद के न पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की
बागपत। डकैती के बाद से जिले के व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने कहा इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सांसद न तो पीड़ित व्यापारी से मिले और न ही में कस्बे में पहुंचे। इसको लेकर नाराजगी जाहिर की।