{"_id":"5942e3f54f1c1bd63d8b4860","slug":"181497555957-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर बुधवार की रात में आत्महत्या की। बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता चलाते ही परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार किया।
सूत्रों के मुताबिक युवक ने दिल्ली निवासी एक युवती से करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। उस समय युवक दिल्ली में रहता था और प्राइवेट नौकरी करता था। युवती के परिजनों को उनकी शादी करना पसंद नहीं था। उन्होंने इस पर आपत्ति की थी। बाद में युवक गांव में अपने घर पत्नी को ले आया था और परिवार के साथ रहने लगा था। युवक ने बुधवार की रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। बृहस्पतिवार सुबह अपने निर्धारित समय पर युवक नहीं उठा तो परिजन उसको कमरे में उठाने के लिए गए। वहां पर युवक मृत मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार किया। सूत्रों के अनुसार युवक ने गृह क्लेश में चलते यह कदम उठाया है। वह पिछले कई दिन से टेंशन में चल रहा था। उधर, कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है।