{"_id":"5cc4bab4bdec22074c261398","slug":"171556396724-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली शूकर के हमले में किसान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जंगली शूकर के हमले में किसान घायल
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा शहर के जंगल में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे किसान पर जंगली सुकर ने हमला कर दिया। शोर सुनकर पास में गेहूं की फसल काट रहे किसान लाठी डंडे लेकर दौड़े और शूकर को भगाकर किसान का चिकित्सक से इलाज कराया।
खेकड़ा शहर के जंगल में शनिवार को सुबह के समय छह बजे किसान योगेश और मजदूर खेत में गेहूं की फसल कटाई कर रहे थे। तभी अचानक एक जंगली शूकर ने किसान योगेश पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में गेहूं की फसल काट रहे किसान लाठी डंडे लेकर दौड़े और शूकर को भगाकर किसान को बचाया। इसके बाद किसानों ने घायल को खेकड़ा शहर में प्राइवेट चिकित्सक से भर्ती कराया। सूचना मिलने पर किसान के परिजन भी चिकित्सक के यहां पहुंचे। परेशान किसान सुखबीर, राजेश, प्रदीप, महेंद्र, प्रवीन, दिनेश आदि ने अधिकारियों से जंगली शूकर को पकड़वाने की मांग की।