{"_id":"5c9bd6cdbdec2214516f4f6c","slug":"171553716941-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक समेत 122 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक समेत 122 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुई टीवी चैनल के डिबेट कार्यक्रम में भाजपा और रालोद समर्थकों में हुई मारपीट के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों ने पूर्व विधायक समेत 14 लोगों को नामजद व 63 अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए। पुलिस ने भी दोनों पक्षों के 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वीडियो के आधार पर लोगों को पता लगाने में जुटी है।
मंगलवार को शाम के समय टीवी चैनल के डिबेट कार्यक्रम में रालोद और भाजपा समर्थकों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया । इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले औैर पथराव भी हुआ। पुलिस ने लाठियां फटकार कर समर्थकों को अलग-अलग किया। झगड़े में रालोद के चार समर्थक घायल हुए । पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर रालोद कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में धरना दिया । एएसपी रण विजय सिंह के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए। रालोद कार्यकर्ता रिपुदमन की तहरीर पर पुलिस ने विक्की दुहूण, दिपेश तोमर, दीपक तोमर व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
भाजपा युवा जनता मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर ने पूर्व विधायक वीरपाल राठी, विकास बाछौड़, अक्षय मलिक, आदित्य, मनीष गुप्ता, मंशाराम, गौरव, बॉबी बावली, राहुल तोमर, डॉ. इरफान मलिक व 13 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अलावा पुलिस ने भी दोनों पक्षों के 40-45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस घटना के बाद से दोनों पार्टियों के समर्थकों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एएसपी रण विजय सिंह नेे बताया कि डिबेट में हुए बवाल में तीन मुकदमा दर्ज कराए गए हैं। टीवी कार्यक्रम की वीडियो देखकर झगड़ा करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डिबेट कार्यक्रम की नहीं मिलेगी परमिशन
बागपत। एएसपी ने बताया कि जिले में किसी भी तरह की डिबेट की परमिशन नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बड़ौत में रालोद और भाजपा समर्थकों में झगड़ा होने के बाद उच्चाधिकारियों ने ही उक्त निर्णय लिया है। जनपद में लोकसभा चुनाव के दौरान डिबेट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
सोशल मीडिया पर समर्थकों में वाक युद्ध शुरू
बागपत। भाजपा और रालोद समर्थकों में मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों दलों के समर्थकों में वाक युद्ध शुरू हो गया है। कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर मंगलवार हुई घटना की वीडियो व फोटो अप लोड कर एक दूसरे पर विभिन्न तरफ के आरोप लगाकर टिप्पणी लिख रहे हैं। इसके तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है