फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आपतिजनक स्थिति में पकड़ा, पीटा

आपतिजनक स्थिति में पकड़ा, पीटा

Thu, 07 Mar 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
आपतिजनक स्थिति में पकड़ा, पीटा
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में परिजनों ने महिला के साथ एक व्यक्ति को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह व्यक्ति को बचाकर लाई और सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि घायल व्यक्ति ने अपहरण कर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया। अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार की सुबह परिजनों ने महिला के साथ व्यक्ति को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। उसके कमरे में बंधक बनाकर दो घंटे तक पिटाई की। शोर शराब सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और व्यक्ति को किसी तरह बचाकर ले आई। उसे घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। महिला के परिजनों ने बताया कि आरोपी को कई बार समझाया किया, लेकिन वह बाज नहीं आया। वह लगातार महिला के घर पर आता रहा। इससे उनकी बदनामी हो रही है। वहीं आरोपी व्यक्ति ने बताया कि वह मंगलवार की रात में मेरठ रोड से जा रहा था। बाइक सवार दो युवक जबरन तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर ले गए। पूरी रात बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। हत्या करने की कोशिश की। एक साल पहले भी उन्होंने उसके ऊपर गोली चलाई। इसमें वह बाल-बाल बच गया। उसका किसी महिला से कोई संबंध नहीं है। दोनों पक्षों ने अभी तक तहरीर नहीं दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed