फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आधा घंटे तक संघर्ष, बेबस दिखी पुलिस

आधा घंटे तक संघर्ष, बेबस दिखी पुलिस

Tue, 25 Dec 2018 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
आधा घंटे तक संघर्ष, बेबस दिखी पुलिस
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में लक्ष्मण चौक पर दोनों समुदाय के लोगों के बीच आधा घंटे तक होता रहा। इससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुराना कस्बा चौकी इंचार्ज दो सिपाहियों के साथ पहुंचे तो उन्हें पथराव का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे।
विज्ञापन

लक्ष्मण चौक पर बीच रास्ते में दोनों समुदाय के लोगों में संघर्ष हुआ। आधा घंटे तक दोनों तरफ से पथराव होता रहा। लाठी-डंडे और हथियार भी चले। फायरिंग से मोहल्ले के लोगों दहशत फैल गई। दुकानदारों ने दुकानों के शटर बंद कर जान बचाई। लोग घरों में छिप गए। सूचना पर पुराना कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार दो सिपाहियों को लेकर पहुंचे तो दोनों पक्षों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस उनके आगे बेबस दिखाई दी। पथराव मेें सिपाही राहुल और मनोज घायल हो गए। पुलिस जीप का शीशा तोड़ दिया। पुलिस कर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद एसपी शैलेष कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस के सामने भी मकान की छत से पथराव किया। पुलिस को देखकर कुछ लोग घरों पर ताले लगाकर भाग निकले। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। घटना के बाद पुलिस ने घरों में सर्च अभियान चलाकर झगड़ा करने वालों की तलाश की।
विज्ञापन


आधी अधूरी तैयारी के साथ पहुंची पुलिस
बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में लक्ष्मण चौक पर दो समुदाय में झगड़े की सूचना पर पुलिस आधी अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे। जिस कारण पुलिस को मुंह की खानी पड़ी। यदि पुलिस पूरी तैयारी के साथ आती तो पथराव करने वालों को मौके से ही पड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों का रहता है जमावड़ा
बागपत। लक्ष्मण चौक अतिसंवेदनशील स्थानों में आता है। शाम होते ही चौक पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। यदि पुलिस शाम के समय लक्ष्मण चौक पर गश्त कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते तो आगे होने वाले झगड़ों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed