{"_id":"5bfeee7cbdec2241950dc3b7","slug":"171543433852-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर लेकर लूटी राशि और बाइक बरामद की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड पर लेकर लूटी राशि और बाइक बरामद की
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
असारा गांव में एक बाइक सवार से अक्तूबर माह में हुई लूट की घटना के मुख्य आरोपी का पुलिस ने 10 घंटे का न्यायालय से कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की और लूटी गई धनराशि, मोबाइल, बाइक और एक तमंचा बरामद किया। असारा कनियान मार्ग पर तीन सशस्त्र बदमाशों ने असारा गांव निवासी से तमंचे के बल पर 3500 रुपये की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। इसमें अंकित और विकास निवासी कनियान जनपद शामली को पुलिस जेल भेज चुकी है। इस घटना का मुख्य आरोपी अजित पुत्र ऋषिपाल निवासी कनियान 16 नवंबर को न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया। उसका रमाला पुलिस ने न्यायालय से 10 घंटे का कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ में लूटे गए 3500 रुपये, बाइक और एक तमंचा बरामद किया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।