{"_id":"5be5decfbdec22699f1270b3","slug":"171541791439-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक को पीटने के मामले में होमगार्ड पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक को पीटने के मामले में होमगार्ड पर केस दर्ज
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक को पीटने के मामले में होमगार्ड पर केस दर्ज
बागपत। नगर के मेरठ रोड स्थित सिंडिकेट बैंक में मामूली बात पर होमगार्ड ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई थी। होमगार्ड ने ग्राहक के साथ मारपीट की तथा उसे धमकी देकर बैंक से निकाल दिया। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा कायम कराया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
नगर के सिसाना रोड निवासी प्रदीप कुमार ने तहरीर में बताया कि उसका मेरठ रोड स्थित सिंडिकेट बैंक में खाता है। छह नवंबर को बैंक में पैसे निकालने के लिए गया था। त्यौहार को लेकर काफी भीड़ थी, इस दौरान पीड़ित अपनी परेशानी बताने के लिए लाइन से निकलकर बैंक कर्मचारी के पास पहुंचा तभी सुरक्षा के लिहाज से वहां तैनात होमगार्ड ने उसे पीछे जाने के लिए कहा। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि होमगार्ड ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का देकर बैंक से बाहर निकाल दिया।
इस मामले में बैंक प्रबंधक ओम नारायण का कहना है कि ग्राहक ने ही होमगार्ड के साथ गलत व्यवहार किया था, उसके साथ मारपीट नहीं की गई। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि होमगार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विवेचना के आधार पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।