फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jewellery and cash stolen after entering the house through the roof

Roorkee News: छत के रास्ते घर में घुसकर आभूषण और नकदी चोरी

Mon, 31 Aug 2026 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen after entering the house through the roof
मुंडाखेड़ा कलां गांव में एक घर में घुसकर चोरों ने सोने - चांदी के आभूषण और हजारों की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस घटना की पड़ताल करने में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां गांव निवासी ग्रामीण प्रेम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र सैन्यकर्मी हैं। पुत्र व पुत्रवधु बाहर रहते हैं। रात के समय वह और परिजन घर में सोए हुए थे। इस दौरान छत के रास्ते चोर उनके घर में घुस आए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। रात करीब डेढ़ बजे नींद खुलने पर उन्हें चोरी का पता लगा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरी किए गए आभूषणों की कीमत लाखों बताई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed