फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   होमगार्ड ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़

होमगार्ड ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़

Tue, 25 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में होमगार्ड ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला को पीटा। पीड़ित ने होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि रविवार की शाम वह घर में अकेली थी। इसी दौरान होमगार्ड ब्रजभूषण घर में घुसा और उससे अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने थाने में आरोपी होमगार्ड ब्रजभूषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायल महिला को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि होमगार्ड ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की है। जांच में छेड़छाड़ का आरोप गलत निकला। होमगार्ड के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। जल्दी ही आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed