फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   देह व्यापार के विरोध पर महिला पर हमला बोला

देह व्यापार के विरोध पर महिला पर हमला बोला

Wed, 05 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
देह व्यापार के विरोध पर महिला पर हमला बोला
बागपत।
विज्ञापन

महिला को देह व्यापार का विरोध करना महंगा पड़ा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला पर हमला बोल दिया। उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि उसकी मौसी उससे जबरन देय व्यापार कराना चाहती है। उसने देय व्यापार करने से इंकार कर दिया तो उससे रंजिश रखने लगी। वह अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ 21 अगस्त को अपने मायके बागपत आ गई । 27 अगस्त को बहन के साथ घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान तीन लोग घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी। उसके साथ छेड़छाड़ की। बचाव में आई उसकी बहन और नौ वर्षीय बेटी को भी नहीं बक्शा। उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। उसने बताया कि मौसी ने ही उस पर हमला कराया और उसके भाइयों को झूठा केस बनाकर पुलिस से पकड़वा दिया। अब आरोपियों के डर से उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया है। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा दिलाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed