फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   21 जुलाई के बाद बजरंगी के परिवार के लिए जाएंगे बयान

21 जुलाई के बाद बजरंगी के परिवार के लिए जाएंगे बयान

Wed, 18 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
21 जुलाई के बाद बजरंगी के परिवार के लिए जाएंगे बयान
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। जेल में हत्या के बाद अधिकतर बंदियों के बयान लिए जा चुके हैं। अब पुलिस बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों से जानकारी जुटाएगी और बयान भी दर्ज करेगी। 21 जुलाई के बाद पुलिस की टीम मुन्ना बजरंगी के घर पहुंचेगी।
विज्ञापन

बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या सवालों के घेरे में है। जेल प्रशासन के प्रस्ताव पर सुनील राठी को बागपत से फतेहगढ़ जेल शिफ्ट कर दिया। वारदात के सभी पक्षों से जानकारी लेने, पूछताछ और बयान दर्ज करने का सिलसिला चल रहा है। बजरंगी की तेरहवी 21 जुलाई को उसके पैतृक गांव पूरे दयाल में है। इसके बाद ही उसके परिवार के बयान हो सकेंगे। यही नहीं शोकसभा पर भी पुलिस की नजर टिकी है। कौन-कौन लोग शोकसभा में पहुंचते हैं और इसमें क्या फैसला लिया जाता है। बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। एसपी जयप्रकाश ने कहा सीमा सिंह की तहरीर को विवेचना में शामिल किया, इसकी जांच चल रही है। कानूनी तौर पर सभी पक्षों के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन


बजरंगी परिवार को पुलिस-प्रशासन पर भरोसा नहीं
बागपत। मुन्ना बजरंगी के परिवार को पुलिस और प्रशासन के अफसरों पर भरोसा ही नहीं है। बजरंगी के अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव पहले ही कह चुके हैं कि ऐसे राज्य में वह जांच चाहते हैं, जहां पर भाजपा की सरकार न हो। ऐसे में यह भी संभव नहीं लगता कि बागपत पुलिस की जांच में यह परिवार कितना सहयोग कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई जांच की भी उठ चुकी मांग
बागपत। जेल में तमाम सुरक्षा के बीच जिस तरह हत्या हुई, उसकी सीबीआई जांच की मांग भी उठ चुकी है। बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह कह चुकी हैं कि सीबीआई जांच से ही षड्यंत्र से परदा हटेगा। जिस तरह हत्या हुई, इसमें बड़ी साजिश है। पुलिस प्रशासन पर उन्हें भरोसा नहीं है, क्योंकि पुलिस साजिश कर ही बजरंगी को झांसी से बागपत लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed