{"_id":"5b43b8dd4f1c1bc0248b56b1","slug":"171531164893-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से नकदी, मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से नकदी, मोबाइल लूटा
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से नकदी, मोबाइल लूटा
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के बरनावा दाहा मार्ग पर रविवार रात संतनगर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल पर जा रहे एक युवक से नकदी और मोबाइल लूट लिया।
बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी बंटी बरनावा में एक दुकान पर काम करता है। देर शाम वह काम निपटाकर साइकिल से अपने गांव के लिए चला। जैसे ही वह संतनगर से आगे वन विभाग की नर्सरी के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उससे 300 रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाश लूट के बाद वापस बरनावा की ओर भाग गए। पीड़ित ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। मगर उनका कुछ पता नहीं चल पाया।