{"_id":"5b352f0d4f1c1b634d8b906c","slug":"171530212109-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रहा अवैध रेत खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं रुक रहा अवैध रेत खनन
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं रुक रहा अवैध रेत खनन
बड़ौत (बागपत)। कोताना खेडी प्रधान यमुना खादर मेें अवैध रेत खनन नहीं रुक रहा है। इस मामले में आए दिन शिकायतें हो रही हैं। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब एसडीएम ने हरियाणा के गन्नौर और बडौत तहसील के राजस्व विभाग की टीमें गठित कराकर नाप कराने की कार्रवाई शुरू करने को कहा है। साथ ही तीन दिन में इस पर रिपोर्ट मांगी है।
कोताना गांव के खेत मालिक शमशाद, जमशेद, दिलशाद, रफीक एक माह से अधिकारियों के चक्कर काटते हुए थक गए हैं। उनका कहना है कि उनके खेत में अवैध खनन किया जा रहा है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने हरियाणा के गन्नौर के एसडीएम को लिखा है कि वे राजस्व विभाग की टीम को वहां से भेजे और बड़ौत तहसील से भी राजस्व विभाग की टीम भेजी जाएगी। दोनों टीमें नाप तौल कर देखेंगी अवैध खनन हुआ है या नहीं। इसके बाद में आगे की कार्रवाई होगी।