{"_id":"5aee0afb4f1c1b56098b8542","slug":"171525549819-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि
Updated Sun, 06 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में मनोरोगी दस वर्षीय दलित बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बच्ची के कपड़ों को जांच के लिए भेजा है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रही दस वर्षीय मनोरोगी दलित बच्ची को बहला-फुसला कर गांव का ही अधेड़ व्यक्ति झाड़ियों में ले गया था और उसके साथ रेप किया था। इस मामले में परिजनों ने रमाला थाने पर राजपाल पुत्र मामचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। शनिवार को आई बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि नहीं हो सकी है। अब बच्ची के कपड़ों को जांच के लिए भेजा जाएगा। पकड़े गया आरोपी गांव की रहने वाला है। वह बच्ची को बहला-फुसला कर झाडियों में ले गया और उसके साथ रेप की कोशिश की। बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।