फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   न्यूज डायरी अपराध

न्यूज डायरी अपराध

Thu, 01 Feb 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डायरी  अपराध
बागपत। मवी कलां गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि गांव के ही कृष्णपाल ने उसके प्लॉट को अपना बताते हुए गलत तरीके से बेचने का प्रयास किया। पीड़ित ने खेकड़ा पुलिस को जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है। उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मारपीट के प्रकरण में मुकदमा दर्ज
बागपत। माता कॉलोनी स्थित दुकान पर जितेंद्र नामक युवक से झगड़ा करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर दीपक समेत छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता का कहना है कि वह दुकान पर खड़ा था, इस बीच छह युवक आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


कोर्ट से लौटते समय हमला किया
बागपत। छपरौली क्षेत्र के शबगा गांव निवासी जरीना का कहना है कि उनका अपने बेटे की पुत्रवधू के साथ मुकदमा चल रहा है। अमीनगर सराय की रहने वाली उनकी पुत्रवधू ने गलत तरीके से मुकदमा दर्ज करा रखा है। आरोप है कि कोर्ट से लौटते समय कलक्ट्रेट के निकट पुत्रवधू पक्ष के लोगों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed