{"_id":"5a6cdae74f1c1b93268b6b03","slug":"171517083367-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड से कब्जाने हटवाने गई एंटी भूमाफिया टीम का विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चकरोड से कब्जाने हटवाने गई एंटी भूमाफिया टीम का विरोध
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शिकोहपुर गांव में चकरोड को कब्जा मुक्त कराने गई एंटी भूमाफिया टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस बल के साथ टीम ने किसी तरह जमीन को कब्जामुक्त कराया। चकरोड पर ईंख, गेहूं और सरसों की फसल खड़ी थी। टीम ने ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा हटवाया।
एंटी भूमाफिया टीम को तीन दिन पहले भी शिकोहपुर गांव में चकरोड से कब्जा हटवाने में विरोध का सामना करना पड़ा था। शनिवार को टीम के प्रभारी कानूनगो रोहित तोमर पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे और चकरोड की पैमाइश कराई। पांच किसानों ने सरकारी रास्ते पर कब्जा कर उस पर ईख, सरसों और गेहूं की फसल की बुआई कर रखी थी। टीम ने पैमाइश के बाद जमीन की निशानदेही की, जिसके बाद उस पर ट्रैक्टर चलवाकर रास्ता निकाला गया। किसानों ने यह कहते हुए विरोध किया कि यह जमीन उनकी है और वे 1962 से इस पर फसलों की बुआई करते आ रहे है। इससे कब्जा नहीं हटवाया जा सकता। टीम के प्रभारी कानूनगो ने बताया कि अभिलेख में सरकारी रास्ता दर्ज है। जिससे हटवाया गया है। लेखपाल रोहित, विनोद, सुशील, वीरेंद्र, रवि, अंशुल मौजूद रहे।