फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला से दुराचार की कोशिश, विरोध पर दंपति को पीटा

महिला से दुराचार की कोशिश, विरोध पर दंपति को पीटा

Sun, 07 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
महिला से दुराचार की कोशिश, विरोध पर दंपति को पीटा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर पति की गैर मौजूदगी में महिला से दुराचार करने की कोशिश की। तभी महिला का पति घर में आ गया तो आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी घर से दस हजार रुपये की नगदी भी उठा ले गया और मारने की धमकी देकर भाग गया। बाद में घटना से आहत होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित महिला का पति परचून की दुकान करता है। वह दुकान का सामान लेने गया था और उसकी पत्नी घर में अकेली थी। तभी एक युवक घर में घुसा और पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दुराचार करने की कोशिश की। तभी महिला का पति घर में आ गया और उसने इसका विरोध किया तो युवक ने दोनों के साथ मारपीट की और घर से दस हजार रुपये की नगदी उठाकर और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस घटना से आहत होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पति ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र के एक अन्य गांव की महिला ने पति से विवाद होने के बाद एसिड पीकर जान देने की कोशिश की। परिजनों से उसे भी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां महिला का हालत गंभीर बताई गई है, थाना पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed