फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सावेज की हत्या में चार लोगों पर मुकदमा

सावेज की हत्या में चार लोगों पर मुकदमा

Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सावेज की हत्या में चार लोगों पर मुकदमा
सावेज की हत्या में चार लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

बागपत। हत्या कर युवक को हाईवे पर गौरीपुर गांव में फेंकने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उधर, उनके परिजनों ने उनको निर्दोष बताते हुए छोड़ने की मांग की है।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर गांव में शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर के गांव शादपुर निवासी युवक सावेज (20) पुत्र शाहनवाज का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शनाख्त हुई थी। जो गाजियाबाद के मुस्तफाबाद निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर-ट्राली पर ईंट ढुलाई का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पिता शाहनवाज का कहना है कि दो माह की मजदूरी के रुपये न देने पड़े, इसलिए उसकी हत्या की है। क्योंकि सावेज उनसेे अपने रुपये का तगादा कर रहा था। उसकी तहरीर पर मुस्तफाबाद निवासी आरिफ, मांगे, शिवकुमार व गौरीपुर निवासी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुई है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में ले रखा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपियों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। पुलिस उनको तस्दीक करने में लगी हुई है। उधर हिरासत में लिए गए युवकों के परिजन कोतवाली पहुंचे। उनका कहना है कि पकड़े गए युवकों का इस केस से कोई लेना देना नहीं है। एक महिला ने तो कहा कि उसके पति तो मकान में सोए हुए थे। पुलिस उन्हें मकान से ही लेकर आई है। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed