{"_id":"598e073e4f1c1b1b738b463e","slug":"171502480190-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक मौत पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवक मौत पर हंगामा
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में युवक मौत पर हंगामा
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल गांव में ससुराल में आए एक युवक की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पता चलते ही परिजन वहां पर पहुंचे। उन्होंने पहले हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लेकिन बाद में पुलिस से कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी देवेंद्र की किशनपुर बराल गांव में ससुराल है। उसकी पत्नी अपने मायके में आई हुई थी। वह बृहस्पतिवार शाम अपनी पत्नी को लेने के लिए वहां पर पहुंचा था। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। पता चलते ही परिजन रमाला थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र की उसके ससुरालियों ने हत्या की है। बाद में ग्रामीणों व देवेंद्र के ससुरालियों ने बताया कि उसकी बीमारी से मौत हुई है। रात के समय अचानक तबियत बिगड़ गई थी। बड़ौत ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद देवेंद्र के परिजनों ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस की टीम वहां से लौट आई।