फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 21 Apr 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालवालों ने महिला के परिजनों को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने पहुंचकर हंगामा किया और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि मृतका के पति ने परिजनों पर तमंचा तान दिया। मृतका के भाई ने पति समेत चार के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उसकी बहन गीता शर्मा की शादी 13 वर्ष पहले मौजिजाबाद नांगल निवासी अनुज पुत्र रामपाल शर्मा के साथ हुई । शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज को लेकर परेशान करने लगे। धमकी देते थे कि दहेज की मांग पूरी नहीं की तो गीता को मारकर लाश तक गायब कर देंगे। शुक्रवार को ससुराल वालों ने गीता की मौत की जानकारी दी। महिला की मां से दामाद ने मोबाइल पर बात की और बताया कि उन्होंने गीता की हत्या कर दी है। परिजन महिला की ससुराल पहुंचे तो पति ने उन पर तमंचा तान दिया। उनके साथ मारपीट कर धक्का देकर भगा दिया। ससुराल वालों ने परिजनों के पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गुस्सा परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। बेटी की हत्या का आरोप लगाया। मृतक महिला के भाई ने पति, सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed