{"_id":"5ca26796bdec22141231fb13","slug":"161554147222-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोषपुर से युवक को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतोषपुर से युवक को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
दिल्ली पुलिस लूट के मामले में संतोषपुर गांव से युवक को उठाकर ले गई। पुलिस की जांच में सिगरेट से लदे ट्रक की लूट में युवक का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस युवक के साथ पूछताछ करेगी।
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने के एसआई तस्वीर माथुर टीम के साथ सोमवार को कोतवाली पहुंचे। स्थानीय पुलिस के साथ संतोषपुर में दबिश देकर सोमित पुत्र धर्मपाल को उठाकर अपने साथ दिल्ली ले गई। एसआई तस्वीर माथुर ने बताया कि दिल्ली से फरवरी माह में बदमाशों ने सिगरेट से लदा ट्रक लूटा था। इस घटना में सोमित का नाम प्रकाश में आया है। पूछताछ के लिए युवक को उठाकर लाया गया है। पुलिस कोतवाली में आमद कराकर युवक को अपने साथ ले गई। दिल्ली में उससे पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस लूट के मामले में युवक को ले गई है।