अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के मीतली गांव में विवाह समारोह के दौरान दावत मेें विषाक्त भोजन खाने से दूल्हा सहित 15 बराती बीमार हो गए। उन्हें टटीरी स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया।
मीतली गांव में शामली जनपद के थाना भवन क्षेत्र में स्थित हरड़ गांव से ईश्वर पुत्र भवन सिंह के यहां पर बरात आई हुई। बरात में बारातियों के खाने की व्यवस्था की हुई । दोपहर में बरातियों को तो सही तरीके से खाना खिला दिया गया। शाम के समय विदाई के दौरान दूल्हा अनुज, महिला प्रवेश, निशा, रीता, अनुज, अंकित, शिवम, मुकेश, मीतली के पूर्व प्रधान का पुत्र पुसार, सलेस सहित 15 लोग को उल्टी और दस्त लगने शुरू हो गई। इससे आयोजकों में हड़कंप मच गया। सभी ने खाने को अधूरा छोड़कर खड़े हो गए। बीमार लोगों को आनन-फानन में अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि दूषित खाना खाने से फुड प्वाइजनिंग हो गई है। सभी की हालत में सुधार है।