फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्पार्किंग के साथ उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार टूटा

स्पार्किंग के साथ उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार टूटा

Fri, 25 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
स्पार्किंग के साथ उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार टूटा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामपुर में रेलवे लाइन के समीप जर्जर हाल बिजली की लाइन आए दिन टूटने से लोगों को दहशत के साये में रहना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर उच्च क्षमता का तार टूटने से मची भगदड़ में बड़ा हादसा होते टल गया। आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों को खरी खोटी सुनाई।
खेकड़ा नगर के मुख्य मार्गों से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइनें अत्यधिक जर्जर हालत में है। विद्युत निगम से लगातार नगर वासी जर्जर हाल उक्त लाइनों को बदलवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विद्युत निगम केे अधिकारी शिवाय आश्वासनों के समस्या का निदान नहीं करा रहे हैं। आए दिन यह जर्जर हाल लाइनें टूटकर दुर्घटनाएं घटित होती रहती है। इसके बाद भी अधिकारी हाथ पर हाथ रख मूकदर्शक बने हैं। शायद उन्हें किसी बडे़ हादसे का इंतजार है। तभी अधिकारियों की निंद्रा टूटेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह आपूर्ति चालू होते ही नगर के मोहल्ला रामपुर में रेलवे लाइन के समीप मार्ग पर तेज स्पार्किंग के साथ उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार टूटकर मार्ग पर जा गिरा। इसमें राहगीर चपेट में आने से बाल बाल बच गये। लोगों में भगदड़ मच गई। आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही तार जोड़ने पहुंचे कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। जर्जर हाल लाइन टूटने से आपूर्ति करीब दो घंटे तक बंद रही। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार ने कहा जल्द ही लाइनों को बदलवा समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed