फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीओ और तहसीलदार ने तीन घंटे तक खंगाली सीसीटीवी फुटेज

सीओ और तहसीलदार ने तीन घंटे तक खंगाली सीसीटीवी फुटेज

Tue, 01 Jan 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
सीओ और तहसीलदार ने तीन घंटे तक खंगाली सीसीटीवी फुटेज
खेकड़ा (बागपत)। पालिका में ईओ को धमकाने और इसके बाद थाने तक पहुंचे मामले की पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। ईओ निहारिका चौहान ने पालिका दफ्तर से जो सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई है, उसकी करीब तीन घंटे थाने में जांच चलती रही। सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह और तहसीलदार यदुवंश कुमार ने जांच की। देर रात तक ईओ के अलावा अन्य कर्मचारी थाने में ही मौजूद थे।
विज्ञापन

ईओ निहारिका चौहान का कहना है कि सोमवार शाम पांच बजकर 20 मिनट पर उनके साथ यह प्रकरण शुरू हुआ। ईओ ने एसडीएम और सीओ को मामले की जानकारी दी। खेकड़ा थाने तक मामला पहुंचा तो शाम करीब सात बजे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू हो गई है। चार अलग-अलग कैमरों की की फुटेज को पुलिस को सौंपा गया है। थाने पहुंचे सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह और तहसीलदार यदुवंश कुमार ने देर रात करीब दस बजे तक सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। फुटेज में एक युवक बंदूक लिए हुए नजर आ रहा है। सीओ ने मामले की जानकारी एसपी शैलेश कुमार पांडेय को दी। देर रात तक ईओ, सीओ और तहसीलदार थाने में जमे हुए थे।
विज्ञापन



आरोपियों में एक चेयरपर्सन का निजी गनर
खेकड़ा। ईओ ने जिन दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है, उनमें शक्ति चेयरपर्सन का निजी गनर बताया गया है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इसके अलावा अमित डागर चेयरपर्सन का भानजा है। सीओ का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed